Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल में 6 महीने में आए 27 लाख विदेशी पर्यटक, पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

जानकारों का मानना है कि लगातार की जा रही पहल के परिणामस्वरूप राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है

19 Jun 2025

बंगाल में 6 महीने में आए 27 लाख विदेशी पर्यटक, पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

कोलकाता। दीघा से लेकर दार्जिलिंग तक पश्चिम बंगाल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 6 महीनों में 27 लाख विदेशी पर्यटक बंगाल आए हैं। यह जानकारी पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के पहले भाग में एक सवाल के जवाब में दी।
पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में कहा कि पश्चिम बंगाल में विदेशी पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर यूरोप और अमेरिका से आए पर्यटक शामिल हैं। बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है।
इस संबंध में आंकड़ों का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में राज्य में कुल 27 लाख 11 हजार 708 विदेशी पर्यटक आए हैं। इनमें बांग्लादेशी पर्यटकों की संख्या एक लाख 80 हजार है। मंत्री ने दावा किया कि पहले की तुलना में राज्य में बांग्लादेशी पर्यटकों का आगमन कम हुआ है, जबकि दूसरे देशों पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2011 में सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में पर्यटन पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ दीघा, मंदारमणि, सुंदरवन या सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग ही नहीं, बल्कि जिला आधारित पर्यटन पर भी जोर दिया है। ममता बनर्जी की पहल पर प्रत्येक जिले में विश्व पर्यटन दिवस भी मनाया जाता है। जानकारों का मानना है कि लगातार की जा रही पहल के परिणामस्वरूप राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 6 महीने में आए 27 लाख विदेशी पर्यटक
जानकारों का मानना है कि लगातार की जा रही पहल के परिणामस्वरूप राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News